चंदा चमके आसमान पर - chanda chamake aasamaan par -- उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

चंदा चमके आसमान पर,
फूल डाल पर महके।
गौरइया-सी नन्ही बिटिया,
घर के आँगन चहके।

जब बाहर से आएँ पापा,
वह पूछे-‘क्या लाए?
झोले में जो कुछ आया हो,
फौरन हाथ बढ़ाये।
लड्डू बरफी, गरम इमरती,
रसगुल्लों पर लपके।
कुतर-कुतर कर खाए बिस्कुट
सबको फौरन गपके।
लेकिन हों नमकीन समोसे
तो बिटिया घबराए।
ललचाकर ज्यों मुँह में डाले
झट ‘सी-सी’ कर जाए।

- उषा यादव- Usha Yadav

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Please Subscribe to our youtube channel

https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng/videos?view_as=subscriber

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे