छोटा बच्चा मुझे जानकर, रोज सताता सूरज दादा - chhota bachcha mujhe jaanakar, roj sataata sooraj daada - - उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

छोटा बच्चा मुझे जानकर,
रोज सताता सूरज दादा।
माँ, अब छाता बड़ा जरूरी,
और कहूँ क्या इससे ज्यादा।
मजा आए यदि फूलदार हो,
वरना सस्ता-सादा ला दो।
महँगाई की बात न करना
बस, कल ही छाता मँगवा दो।
अभी धूप में कुम्हलाता हूँ,
फिर वर्षा आकार दुख देगी।
छोटा हूँ मैं, रोज भीगकर
सेहत कैसे सही रहेगी?
मौसम का उत्पाद कहाँ तक
तेरा लाल सहेगा माता।
सौ दर्दों की एक दवा जो
वही दिला दो, छोटा छाता।

- उषा यादव- Usha Yadav

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Please Subscribe to our youtube channel

https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे