छोटी-सी यह बात आपने - chhotee-see yah baat aapane -- उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

छोटी-सी यह बात आपने,
बोलो, क्यों बिसराई जी?
ताईजी, ओ ताईजी।

ज्यों ही बिस्तर छोड़ा प्रात,
करी सफाई की शुरुआत।
इसको झगड़ा, उसको पौंछा,
सचमुच कितनी अच्छी बात।
घर के हर कोने-अतरे में
झाड़ू तुरत लगाई जी।
ताईजी, ओ ताईजी।

घर का कचरा सभी बटोर,
झटपट ताक-झाँक चहुँ ओर,
नीचे दिया गली में फेंक,
जाकर के छज्जे की ओर।
मन ही मन खुश होकर सोचा,
सबकी नजर बचाई जी।
ताईजी, ओ ताईजी।

ऐसा ही यदि सब सोचेंगे,
छज्जे से कूड़ा फेकेंगे।
गली आपकी गंदी होगी,
मक्खी औ मच्छर पनपेंगे।
फैली बीमारी तो समझो
शामत सबकी आई जी।
ताईजी, ओ ताईजी।

- उषा यादव- Usha Yadav

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Please Subscribe to our youtube channel

https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे