दादाजी की गोदी चढ़कर, खूब मचा हूँ मैं हल्ला - daadaajee kee godee chadhakar, khoob macha hoon main halla -- उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

दादाजी की गोदी चढ़कर,
खूब मचा हूँ मैं हल्ला।
लाड़ लड़ाते जाते हैं वे,
मुँह से कहते-‘बड़ा चिबिल्ला’।

दादा की रज़ाई में घुसकर,
रात बनाता हूँ घरबूला।
झूठ-मूठ का होता उसमें,
सोफ़ा अलमारी और झूला।

मम्मी की साड़ी उँगली पर,
रोज लपेटूँ, ज्यों हो छल्ला।
मम्मी कहती है तब हँसकर,
तू ही है मेरा दुमछल्ला।

- उषा यादव- Usha Yadav

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Please Subscribe to our youtube channel

https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng/videos?view_as=subscriber

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे