दौड़े –दौड़े आ रहे, छोटे –छोटे बादल - daude –daude aa rahe, chhote –chhote baadal -- उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

दौड़े –दौड़े आ रहे,
छोटे –छोटे बादल।
ऊधम मचा रहे,
छोटे –छोटे बादल।

सिक्का एक पाँच का,
जाने कहाँ गिर गया।
ढूँढ नहीं पा रहे,
छोटे –छोटे बादल।

बिजली की टार्च जली,
फैल गई रोशनी।
सिक्का उठा रहे,
छोटे -छोटे बादल

माँ ने आवाज़ दी –
खेलोगे कब तक,
वापस घर जा रहे,
छोटे –छोटे बादल।

- उषा यादव- Usha Yadav

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Please Subscribe to our youtube channel

https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे