दिखाती पहले धूप रूप की - dikhaatee pahale dhoop roop kee -- नरेन्द्र शर्मा - Narendra Sharma #www.poemgazalshayari.in

दिखाती पहले धूप रूप की ,
दिखाती फ़िर मट मैली काया !
दुहरी झलक दिखा कर अपनी
मोह - मुक्त कर देती माया !

असम्भाव्य भावी की आशा ,
पूर्ति चरम शाश्वत आपूर्ति की ,
ललक कलक में झलक दिखाती
अनासक्त आसक्ति मूर्ति की !
अंत सत्य को सुगम बना तू
हरी की अगम अछूती छाया !

मन में हरी , रसना पर षड-रस ,
अधर धरे मुस्कान सुहानी !
हरी तक उसे नचाती लाती
हरी की जिसने बात न मानी !
शकुन दिखा कर अंध तनय को ,
हरी-माया ने खेल दिखाया  !

संग्न्याहत हो या अनात्मारत
आत्म मुग्ध या आत्म प्रपंचक ,
पहुँचाया है हर झूठे को ,
माया ने झूठे के घर तक  !
लगन लगा कर , मोह मगन को ,
मृग लाल , जल निधि पार कराया  !

अंहकार को निराधार कर ,
निरंकार के सम्मुख लाती  !
गिरिजापति का मान बढ़ाने
रति के पति को भस्म कराती  !
नेह लगाया यदि माया से ,
निज को खो , हरी - हर को पाया  !

अपनी समझ लिए हर कोई ,
करता रहता तेरी - मेरी  !
वोह अनेक जन मन विलासिनी
एक मात्र श्री हरी की चेरी  !
मैंने इस सहस्ररूपा को ,
राममयी कह शीश झुकाया  !

- नरेन्द्र शर्मा - Narendra Sharma
#www.poemgazalshayari.in

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे