हुई शाम मेरी सवेरे-सवेरे - huee shaam meree savere-savere -- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

हुई शाम मेरी सवेरे-सवेरे,
कोई क्यों नहीं चल रहा साथ मेरे ।

चला था जहाँ से, वहीं का वहीं हूँ,
अकेले-अकेले मैं हूँ भी, नहीं हूँ,
स्वयं इस तरह क्यों कहीं-का-कहीं हूँ
मैं कितना गलत हूँ, मैं कितना सही हूँ
रुलाते बहुत हैं सफ़र के अन्धेरे,
कोई क्यों नहीं चल रहा साथ मेरे ....

किया ज़िन्दगी भर धुनाई-बुनाई,
कटाई-छँटाई, सिलाई-कढ़ाई,
फटे-चीथड़ों से सुई की सगाई,
मरम्मत कोई भी नहीं काम आई,
लगाता रहा निर्वसन वक़्त फेरे,
कोई क्यों नहीं चल रहा साथ मेरे ....

उगाएं जो जँगल हमारे वतन में,
सगे हैं वे सबसे सियासी चलन में,
जगाते रहे खौफ़ जन-गण के मन में
चमकदार मणि नागराजों के फन में
थिरकती रहीं नागिनें मरघटों पर,
बजाते रहे बीन बूढ़े सँपेरे,
कोई क्यों नहीं चल रहा साथ मेरे ......

- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे