झिलमिल जलते दीप, दिवाली आई है। - jhilamil jalate deep, divaalee aaee hai. -- उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

झिलमिल जलते दीप,
दिवाली आई है।
खुशियों की सौगात,
अनूठी लाई है।

हँसता है आलोक,
मुँडेरों पर, छत पर।
जागर-मगर चाहूँदिशि,
उजियाली छाई है।

पकवानों की खुशबू,
उड़ती है घर-घर।
चूल्हा चढ़ी कढ़ाई
भी इतराई है।

है अनार, फुलझड़ी
और राकेट इधर।
उधर नाचती चरखी
सबको भाई है।

नए-नए कपड़ों में
बच्चे सजे हुए।
नई चमक सबके
चेहरे पर छाई है।

दिवाली है या फिर
पर्वों की रानी।
छम-छम करती उतर,
धरा पर आई है।

- उषा यादव- Usha Yadav

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Please Subscribe to our youtube channel

https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे