खुद के ख़िलाफ़ कैसी चाल चल गया हूँ मैं - khud ke khilaaf kaisee chaal chal gaya hoon main -- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

खुद के ख़िलाफ़ कैसी चाल चल गया हूँ मैं।
बच्चों की तरह दौड़ कर मचल गया हूँ मैं।

इतना सम्भल-सम्भल के पाँव रखते हुए भी,
क्यों डगमगा रहा हूँ, क्यों फिसल गया हूँ मैं।

आहट जो बार-बार की, दस्तक कोई ऐसी,
लगता है कि दहशत में हूँ, दहल गया हूँ मैं।

आँखों में चुभ रहा कोई मौसम धुआँ-धुआँ,
सुलगा अभी-अभी है, अभी जल गया हूँ मैं।

अन्धेरा रात का था, रोशनी का इन्तज़ार
फिर शाम-सा क्यों सुबह-सुबह ढल गया हूँ मैं।

मंज़िल मेरी रफ़्तार से क्यों मुतमईन नहीं,
राहें बदल गई हैं या बदल गया हूँ मैं।

- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे