ख़ुद से बावस्ता क्या-क्या चाहे - khud se baavasta kya-kya chaahe -- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

ख़ुद से बावस्ता क्या-क्या चाहे।
क्यों नहीं होश में रहना चाहे।

अपनी दुनिया की गुफ़्तगू पर वो,
क्या पता, कुछ नही कहना चाहे।

आरजू जाने वो किस-किस की करे,
होना कितना बड़ा ख़ुदा चाहे।

जब से है शोरगुल में चारो तरफ़,
रोज़ ताज़ा कोई हवा चाहे।

अपनी आदत से परेशाँ इतना,
ख़ुद में ख़ुद को यहाँ-वहाँ चाहे।

कोई जीने का सबब पूछ रहा,
कोई मरने का भरोसा चाहे।

पेट भरता नहीं तिजारत से,
जब से ईमान का सौदा चाहे।

कुछ भी साबुत न रहे पहले-सा
आए अब ऐसा जलजला, चाहे।

- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे