कितना मजा आए यदि हम भी शटल यान पा जाएँ -kitana maja aae yadi ham bhee shatal yaan pa jaen -- उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

कितना मजा आए यदि हम भी शटल यान पा जाएँ

अंतरिक्ष पर जाकर अपनी
दुनिया एक बसाएँ।
धमा-चौकड़ी,
कूड़ा-फाँदी,
वहाँ मौज-मस्ती हो।
चाकलेट पेड़ों से तोड़े
आइसक्रीम सस्ती हो।

कितना मजा आए
जब मम्मी-पापा
ढूँढ़ न पाएँ।
होमवर्क की चिंता से भी
हम बच्चे बच जाएँ।

सारे दोस्त
वहाँ पर मिलकर
छेड़े नया तराना।
घर के लिए रोएगा छोटू
इसको मत ले जाना।

- उषा यादव- Usha Yadav

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे