कितने सुंदर, कितने सारे - kitane sundar, kitane saare -- उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

कितने सुंदर, कितने सारे।
अपने बर्तन मुजकों प्यारे।

कल मेले से इनको लाई।
चूल्हा, चक्की और कढ़ाई।

छोटे-छोटे लोटा-थाली।
छुटकी चम्मच, नन्हीं प्याली।

है परात बस थोड़ी भारी।
तवा-कुकर से सजी पिटारी।

कलछी है, चकला-बेलन भी।
वाह। भगोना भी, ढक्कन भी।

चाहूँ तो मैं चाय बनाऊँ।
चाहूँ चावल-दाल चढ़ाऊँ।

दादी की फरमाइश खिचड़ी।
भैया माँग रहा है रबड़ी।

ओहो, झटपट सभी पकाऊँ।
पर चूल्हा कैसे सुलगाऊँ?

- उषा यादव- Usha Yadav

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Please Subscribe to our youtube channel

https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng/videos?view_as=subscriber

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे