लूटा यश, क्या अपयश लूटा - ladakiyaan lad rahee hain -- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

लूटा यश, क्या अपयश लूटा ।
मैंने अपना खोवा कूटा ।

इधर चकत्ता, उधर चकत्ती,
समय ने किया रत्ती-रत्ती,
कचर दिया भुर्ते के माफ़िक
पत्ता-पत्ता, बूटा-बूटा..
मैंने अपना खोवा कूटा ।

हारा-थका नहीं मझधारा,
ख़ुद ओखल में सिर दे मारा,
मूसल-मूसल घान गिरी तो
आह-ऊह कर टूटा-फूटा..
मैंने अपना खोवा कूटा ।

क्या खोया, क्या पाया होगा,
कितना रुधिर बहाया होगा,
तरकस-तरकस तीर-सा तना,
अपनी ही छाती पर छूटा..
मैंने अपना खोवा कूटा ।

क्यों कोई जाने, पहचाने,
रहे न अपने ठौर-ठिकाने,
गूँगे कण्ठ लगा हकलाने,
जैसे पड़ा गले में खूँटा..
मैंने अपना खोवा कूटा ।

साबुत सारे जोगी-भोगी,
शायद और कुटाई होगी,
इनके बीच निहत्था-सा मैं,
कितना सच्चा, कितना झूठा..
मैंने अपना खोवा कूटा ।

बना कचूमर बहस-वाद में,
डूबा नथुने तक विषाद में,
कोई नहीं सगा बन पाया,
इनसे रूठा, उनसे रूठा..
मैंने अपना खोवा कूटा ।

- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे