माँ तो है ममता की मूरत, उसने हमको जन्म दिया है - maan to hai mamata kee moorat, usane hamako janm diya hai - - उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

माँ तो है ममता की मूरत,
उसने हमको जन्म दिया है।
पाल-पोसकर, कष्ट उठाकर,
नेह लुटाकर बड़ा किया है।
खुद गीले में सोई है वह,
सूखी जगह सुलाया हमको।
सुख की नींद भूलकर अपनी
रातों में थपकाया हमको।
संग हमारे वचन तोतले
बोल, बोलना सिखलाया है।
उसकी मेहनत से ही हमको
पढ़ना-लिखना से ही हमको
यह पढ़ना-लिखना आया है।
खुद काँटों में चलकर उसने
फूल हमारे पथ बिखराए।
इस दुनिया में माँ से बढ़कर
दूजा कोई नजर न आए।

- उषा यादव- Usha Yadav

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Please Subscribe to our youtube channel

https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे