मम्मी चली गई स्कूल - mammee chalee gaee skool -- उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

मम्मी चली गई स्कूल।

साड़ी गई दरी पर भूल।
लौटेगी वह चार बजे।
तब तक मुनिया क्यों न सजे।

पहुँच गई शीशे के पास।
चेहरे पर छलका उल्लास।
साड़ी पहनी तह को खोल।
बन गई पूरी गोल-मटोल।

तभी पास पापा को देख।
झटपट माँ की साड़ी फेंक।
रंगे हाथ पकड़े जाकर।
मुनिया भागी शरमाकर।

- उषा यादव- Usha Yadav

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे