मन रो रहा है मेरा, मगर गा रहा हूँ मैं - man ro raha hai mera, magar ga raha hoon main -- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

मन रो रहा है मेरा, मगर गा रहा हूँ मैं।
कुछ है, जो चुभ रहा है, तिलमिला रहा हूँ मैं।

आँखों से मेरे बरसे जो शबनम सुबह-सुबह,
उससे जिगर की लपटें सहला रहा हूँ मैं।

दस-पाँच क़दम चलकर थम जा रहे हैं पाँव,
जाना है बहुत दूर, चला जा रहा हूँ मैं।

ये कैसी अजनबीयत, ये कैसा मेल-जोल,
ये कैसा वास्ता, समझ न पा रहा हूँ मैं।

अनजाने में क्या ऐसी कोई बात हुई है,
ख़ुद से क्यों इतना घबरा रहा हूँ मैं।

चाहा कि लहलहाएँ, हों हरदम हरी-भरी,
जो फ़सलें बो रहा हूँ, जो उगा रहा हूँ मैं।

- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे