मुश्किलें आसान होने का जतन कर ख़ुद-ब-ख़ुद - mushkilen aasaan hone ka jatan kar khud-ba-khud -- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

मुश्किलें आसान होने का जतन कर ख़ुद-ब-ख़ुद।
टूट मत, उठ, हो सके तो दिखा बनकर ख़ुद-ब-ख़ुद।

अन्धेरों के लिए कोई रात ठहरी है कहाँ,
सुबह होगी, खिल उठेगी धूप छनकर ख़ुद-ब-ख़ुद।

चलेगा तो चूम लेगी राह तेरे भी क़दम
छोड़ कन्धे, भार अब अपना वहन कर ख़ुद-ब-ख़ुद।

पार जाना चाहता, जो थाम कर बैसाखियाँ,
वह भँवर में डूब जाता है उफ़न कर ख़ुद-ब-ख़ुद।

ठान लेगा, उठेगा तो आन्धियाँ छँट जाएँगी,
तब कहेंगे लोग, देखो, खड़ा तनकर ख़ुद-ब-ख़ुद।

- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे