पन्द्रह बोरी गाजर आए, ग्यारह बोरी शक्कर - pandrah boree gaajar aae, gyaarah boree shakkar -- उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

पन्द्रह बोरी गाजर आए,
ग्यारह बोरी शक्कर।
पाँच कनस्तर घी आ जाए,
काजू बोरी भरकर।

और दूध?
माँ, आ सकता क्या,
पूरा एक टैकर?
ढेर-ढेर गाजर का हलवा,
बने हमारे घर पर।

कई दिनों तक
तुमको भी फिर
हो रसोई से फुर्सत।
बैठे धूप में स्वेटर बुनना
फिक्र कोई रखना मत।

हलवा खूब,
उड़ाएंगे हम,
सुबह-शाम या दुपहर।
देखा, जाड़े के मौसम में,
खूब बिक रही गाजर।

- उषा यादव- Usha Yadav

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Please Subscribe to our youtube channel

https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे