फूलों में खुशबू होती है, लगते कितने प्यारे - phoolon mein khushaboo hotee hai, lagate kitane pyaare - - उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

फूलों में खुशबू होती है,
लगते कितने प्यारे।
जी चाहे झोली में भर लूँ।
वे सारे के सारे।

अमरूदों की खुशबू का भी
ढम-ढम बजता बाजा।
अव्वल आकर आम बना है
किन्तु फलों का राजा।

चन्दन की भीनी –सी खुशबू
सचमुच बड़ी निराली।
मन करता मैं उसको घिसकर
भर लूँ पूरी प्याली।

मेरा नन्हा –मुन्ना भइया
मुझको बहुत दुलारा।
उसको सूँघूँ तो लगता है
खुशबू का फव्वारा।
पर जो खुशबू सबसे अनुपम
सारा जग महकाती।
वह नेकी की खुशबू, उसको
दुनिया शीश नवाती।

- उषा यादव- Usha Yadav

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Please Subscribe to our youtube channel

https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे