रोज जन्मदिन मेरा होता, कितना अच्छा रहता - roj janmadin mera hota, kitana achchha rahata -- उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

रोज जन्मदिन मेरा होता,
कितना अच्छा रहता।
माँ, हर दिन खुशियों का झरना,
अपने घर में बहता।

ढेर टाफ़ियाँ जेबों में भर,
सब पर शान जमाता।
मिले हुए उपहारों की ही,
गिनती कब कर पाता?

डांट न बिल्कुल पड़ती, ऊधम
चाहे जितने करता।
राजाजी की तरह शीश पर
मुकुट हमेशा धरता।

- उषा यादव- Usha Yadav

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Please Subscribe to our youtube channel

https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे