सब बच्चे पिकनिक पर जाते - sab bachche pikanik par jaate -- उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

सब बच्चे पिकनिक पर जाते,
देख –देख कर हम ललचाते,
अपने घर सारा दिन चलता,
काम ... काम ... काम,
आज बना ही डालो मम्मी,
पिकनिक का प्रोग्राम !

पापाजी जरूर टालेंगे,
ढेरों काम गिना डालेंगे,
बस रविवार एक वे सौंपे,
हम बच्चों के नाम।
आज बना ही डालो मम्मी,
पिकनिक का प्रोग्राम।

पिकनिक की सारी तैयारी,
होगी मेरी ज़िम्मेदारी,
भइया से कुछ कहना मत,
वह महाआलसीराम।
आज बना ही डालो मम्मी,
पिकनिक का प्रोग्राम।

ज्यादा झंझट तुम मत करना,
बस आलू –पूरी ही धरना,
थर्मस मे संग चाय रहेगी,
तो होगा आराम।
आज बना ही डालो मम्मी,
पिकनिक का प्रोग्राम!

- उषा यादव- Usha Yadav

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Please Subscribe to our youtube channel

https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे