सत रंग चुनर नव रंग राग - sat rang chunar nav rang raag -- नरेन्द्र शर्मा - Narendra Sharma #www.poemgazalshayari.in

सत रंग चुनर नव रंग राग
मधुर मिलन त्यौहार गगन में,
मेघ सजल , बिजली में आग ...
सत रंग चुनर , नव रंग पाग!

पावस ऋतु नारी , नर सावन,
रस रिमझिम , संगीत सुहावन,
सारस के जोड़े, सरवर में,
सुनते रहते, बादल राग!
सत रंग चुनर , नव रंग राग!

उपवन उपवन, कान्त-कामिनी,
गगन गुंजाये , मेघ दामिनी,
पत्ती पत्ती पर हरियाली,
फूल-फूल पर, प्रेम-पराग!
सत रंग चुनर , नव रंग राग ...

पवन चलाए, बाण बूंद के,
सहती धरती, आँख मूंद के--
बेलों से अठखेली करते,
मोर-मुकुट पहने बन-बाग़!
सत रंग चुनर नव रंग पाग!

- नरेन्द्र शर्मा - Narendra Sharma
#www.poemgazalshayari.in

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे