सूरज दौड़ लगाता दिन-भर -- sooraj daud lagaata din-bhar --- उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

सूरज दौड़ लगाता दिन-भर।
और चंद्रमा रात-रात भर।
पर मैं ज्यादा खेलूँ-दौड़ूँ
बिना बात पीट जाता अक्सर।

माँ, मेरे थोड़े ऊधम से,
तुमको होता है सिर दर्द।
सूरज-चंदा जब देखो तब,
नभ में खूब उड़ाते गर्द।

तुमने कभी न देखे होंगे,
उन दोनों के खिचते कान।
मुँह लटकाए बैठे हों वे,
होमवर्क खाता हो जान।

क्या किस्मत है, सिर्फ दौड़कर
जग में पाते ऊँचा मान।
चंदा-सूरज दौड़ लगाते,
मैं जबरन पढ़ाई में ध्यान।

- उषा यादव- Usha Yadav

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Please Subscribe to our youtube channel

https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng/videos?view_as=subscriber

Comments