सूरज के सिरहाने बैठा अँगरेज़ है - sooraj ke sirahaane baitha angarez hai -- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

सूरज के सिरहाने बैठा अँगरेज़ है,
धूप बड़ी तेज़ है, धूप बड़ी तेज़ है।

चालू-पुरजे, हरफ़न मौले चारो तरफ़,
हौले-हौले मौसम खौले चारो तरफ़,
होंठ हवा के फटना हैरतअंगेज़ है।

पाँव देख-देख किए मन उदास मोरनी,
टुकर-टुकर ताक रही प्यासी कठफोरनी,
बून्द-बून्द का क़िस्सा फिर वहशतखेज़ है।

ताप-ताप चीख़ एक-सी इसकी-उसकी,
आँख-आँख दरिया, आँसू-आँसू सिसकी,
पानी-पानी मन पर सहरा की सेज है।

ऐसी लू-लपट चली चट्टी-दर-चट्टी
अपनी ही आँच-आँच पिघल गई भट्ठी
ठूँठ खड़ी चिमनी को धुएँ से गुरेज है।

छाँव-छाँव बरगद ने चाल चली गहरी
डाल-डाल, पात-पात सज गई कचहरी
सोने की कुर्सी है, चाँदी की मेज़ है।

- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे