सुबह पढ़ाई, शाम पढ़ाई - subah padhaee, shaam padhaee -- उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

सुबह पढ़ाई, शाम पढ़ाई,
तनिक न दे आराम पढ़ाई,
मुझ जैसी छोटी बच्ची पर,
कितना भारी काम पढ़ाई।

मोटर पड़ी मेज के ऊपर,
भालू लुढ़क रहा सोफ़े पर,
इनके साथ खेलना तो क्या,
छूने की नौबत न आई।

गुड़िया सिसक रही बेचारी,
मुझको बुला  बुला कर हारी,
उसके आँसू पोंछ सकूँ मैं,
इतनी भी छुट्टी न पाई।

होम वर्क की चिंता सिर पर,
उस पर इम्तहान का है डर,
थकी पहाड़े रटते  रटते,
देखो ना, कैसी कुम्हलाई।

- उषा यादव- Usha Yadav

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Please Subscribe to our youtube channel

https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे