ताल पर अन्धेरा छा गया आरपार - taal par andhera chha gaya aarapaar -- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

ताल पर
अन्धेरा छा गया आरपार,
उजियारे सपने
हो रहे तार-तार।

सुबह की
हथेली पर शाम के
चकत्ते,
थाल-थाल
ऐंठ गए
तुलसी के पत्ते,
मुट्ठीभर गिरवी दिन
पड़ गए उधार।

उग आए
आँख-आँख
छुरी और काँटे,
जीवन में कौन
और
अपना दुख बाँटे,
पत्थर-पत्थर उँगली
उठे बार-बार।

देखकर
उड़ानों से लगता है
ज़िन्दा,
रिश्तों की
सरहद
पर अजनबी परिन्दा,
हवा, धूप, पानी से बातें
दो-चार।

- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

जीवन का उद्देश्य क्या है? | What is the Purpose of Life? सभी आचार्यों के मतों को विस्तार से समझे Article By Ambika Rahee

एक शुरुआत के लिए YouTube Channel Studio Setup Guide | Step-by-Step Article कई सालों का अनुभव