उँगली में पोर-पोर नाधे सुख-दुख - ungalee mein por-por naadhe sukh-dukh -- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

उँगली में पोर-पोर नाधे सुख-दुख।
बित्ताभर जीवन के रोज़ नए रुख।

खोज-खोज राह थके, ठाँव-ठौर गुम,
कोई कहे चलता चल, कोई कहे रुक।

चूल्हा-चक्की लादे डगर-मगर पाँव,
आएँ-नहीं-जाएँ प्राण करें धुक-धुक।

सीना ताने क्यों, फैले दोनो हाथ,
चाहे तो रीढ़ बिना और जरा झुक।

सौ-सौ अनर्थ लिए एक-एक अर्थ,
तितर-बितर शब्द हुए, मिलें नहीं तुक।


- जयप्रकाश त्रिपाठी- Jayprakash Tripathi

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे