यह भी लोगे, वह भी लोगे - yah bhee loge, vah bhee loge -- उषा यादव- Usha Yadav #www.poemgazalshayari.in ||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

यह भी लोगे, वह भी लोगे,
दुकाने तो सजी हुए हैं,
बोलो मुन्ने, क्या-क्या लोगे?

बिखरे रहते खेल-खिलौने,
भारी हुए रहती अलमारी।
मम्मी कब तक उन्हें समेटे
देखो, थक जाती बेचारी।
तुम ही बोलो नए खिलौने
लेकर के अब कहाँ धरोगे?

नए-नए कपड़ों को भी तो
भला कहाँ तक पहन सकोगे।
वे छोटे हो जाएँगे, तुम
जल्दी-जल्दी लंबे होंगे।
फैशन तो है रोज बदलता
क्या उसके पीछे दौड़ोगे?

जितनी ज्यादा चीजें लोगे
मन उतना ही ललचाएगा।
और-और के लालच में पड़
सुख-संतोष न मिल पाएगा।
गंदी आदत पड़ जाने से
परेशान तुम ही कल होंगे।

- उषा यादव- Usha Yadav

#www.poemgazalshayari.in

||Poem|Gazal|Shaayari|Hindi Kavita|Shayari|Love||

Please Subscribe to our youtube channel

https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे