आज मौसम बड़ा बेईमान है - aaj mausam bada beeemaan hai -- आनंद बख्शी- Anand Bakshi #www.poemgazalshayari.in #Poem #Gazal #Shayari #Hindi Kavita #Shayari #Love shayari #Anand Bakshi #lyrics #guljar

 आज मौसम बड़ा बेईमान है

बड़ा बेईमान है, आज मौसम

आने वाला कोई तूफ़ान है

कोई तूफ़ान है, आज मौसम


क्या हुआ है, हुआ कुछ नहीं है

बात क्या है पता कुछ नहीं है

मुझसे कोई ख़ता हो गई तो

इस में मेरी ख़ता कुछ नहीं है

ख़ूबसूरत है तू रुत जवान है

आज मौसम बड़ा बेईमान है


काली\-काली घटा दर रही है

ठंडी आहें हवा भर रही है

सबको क्या\-क्या गुमान हो रहे हैं

हर कली हम पे शक कर रही है

फूलों का दिल भी कुछ बदगुमान है


ऐ मेरे यार ऐ हुस्न वाले

दिल किया मैंने तेरे हवाले

तेरी मर्ज़ी पे अब बात ठहरी

जीने दे चाहे तू मार डाले

तेरे हाथों में अब मेरी जान है


- आनंद बख्शी- Anand Bakshi


#www.poemgazalshayari.in


#Poem #Gazal #Shayari #Hindi Kavita #Shayari #Love shayari #Anand Bakshi #lyrics #guljar


Please Subscribe to our youtube channel


https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे