आप का खत मिला आप का शुक्रिया - aap ka khat mila aap ka shukriya - - आनंद बख्शी- Anand Bakshi #www.poemgazalshayari.in #Poem #Gazal #Shayari #Hindi Kavita #Shayari #Love shayari #Anand Bakshi #lyrics #guljar

 आप का खत मिला आप का शुक्रिया

आप ने याद मुझ को किया, शुक्रिया, शुक्रिया

आप का खत मिला, शुक्रिया, शुक्रिया

आप ने याद मुझ को किया, शुक्रिया, शुक्रिया


प्यार में याद करना ही काफ़ी नहीं

प्यार में याद करना ही काफ़ी नहीं

आप की भूल क़ाबिल-ए-माफ़ी नहीं

कि रूठ जायेंगे हम, फिर मनाना सनम

यूँ कटा आप बिन एक छोटा-सा दिन

जैसे इक साल था

दिल का वो हाल था

आप को क्या ख़बर, क्या है दर्द-ए-जिगर

बस फ़साना कोई, इक बहाना कोई

लिख के काग़ज़ पे भेज दिया

शुक्रिया, शुक्रिया


आप लिखते हैं मिलने की फ़ुर्सत नहीं

आप लिखते हैं मिलने की फ़ुर्सत नहीं

छोड़िये बेरुखी है ये उल्फ़त नहीं

हम को था इन्तज़ार दिल रहा बेक़रार

शाम तक हम रहे रास्ता देखते

थक गयी जब नज़र तब मिली ये ख़बर

आप आये नहीं

काम था कुछ कहीं

पर हमें ग़म नहीं

ये भी कुछ कम नहीं

दिल के बदले लिफ़ाफ़ा मिला

शुक्रिया, शुक्रिया


- आनंद बख्शी- Anand Bakshi


#www.poemgazalshayari.in


#Poem #Gazal #Shayari #Hindi Kavita #Shayari #Love shayari #Anand Bakshi #lyrics #guljar


Please Subscribe to our youtube channel


https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

बारिश क्यों होती है? आंधी क्यों आती है और ओले क्यों गिरते हैं?

एक शुरुआत के लिए YouTube Channel Studio Setup Guide | Step-by-Step Article कई सालों का अनुभव