एक अजनबी, हसीना से, यूँ मुलाकात, हो गई - ek ajanabee, haseena se, yoon mulaakaat, ho gaee -- आनंद बख्शी- Anand Bakshi #www.poemgazalshayari.in

 एक अजनबी, हसीना से, यूँ मुलाकात, हो गई

फिर क्या हुआ, ये ना पूछो, कुछ ऐसी बात, हो गई

एक अजनबी ...


वो अचानक आ गई, यूँ नज़र के सामने

जैसे निकल आया घटा से चाँद

चेहरे पे ज़ुल्फ़ें, बिखरी हुई थीं

दिन में रात हो गई

एक अजनबी ...


जान-ए-मन जान-ए-जिगर, होता मैं शायर अगर

कहता ग़ज़ल तेरी अदाओं पर

मैं ने ये कहा तो, मुझसे ख़फ़ा वो

जान-ए-हयात हो गई

एक अजनबी ...


खूबसूरत बात ये, चार पल का साथ ये

सारी उमर मुझको रहेगा याद

मैं अकेला था मगर, बन गई वो हमसफ़र

वो मेरे साथ हो गई

एक अजनबी ...


- आनंद बख्शी- Anand Bakshi


#www.poemgazalshayari.in


poem, gazal, shayari, hindi kavita, love shayari, anand bakshi, lyrics, guljar, gulzar,


Please Subscribe to our youtube channel


https://www.youtube.com/channel/UCdwBibOoeD8E-QbZQnlwpng

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

बारिश क्यों होती है? आंधी क्यों आती है और ओले क्यों गिरते हैं?

एक शुरुआत के लिए YouTube Channel Studio Setup Guide | Step-by-Step Article कई सालों का अनुभव