ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहीं - khame meharaabe haram bhee khame aboo to nahin -नज़ीर बनारसी - Nazir Banarsi

 ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहीं

कहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं


तिरे आँचल में गमकती हुई क्या शै है बहार

उनके गेसू की चुराई हुई ख़ुशबू तो नहीं


कहते हैं क़तरा-ए-शबनम जिसे ऐ सुबह चमन

रात की आँख से टपका हुआ आँसू तो नहीं


इसको तो चाहिए इक उम्र सँवरने के लिए

ज़िन्दगी है तिरा उलझा हुआ गेसू तो नहीं


हिन्दुओं को तो यक़ीं हैं कि मुसलमाँ है 'नज़ीर'

कुछ मुसलमाँ हैं जिन्हें शक है कि हिन्दू तो नहीं ।



नज़ीर बनारसी - Nazir Banarsi


Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे