ज़ुबाँ को बन्द करें या मुझे असीर करें - zubaan ko band karen ya mujhe aseer karen - बृज नारायण चकबस्त - brij naaraayan chakabast

 ज़ुबाँ को बन्द करें या मुझे असीर करें

मेरे ख़याल को बेड़ी पिन्हा नहीं सकते ।


ये कैसी बज़्म है और कैसे इसके साक़ी हैं

शराब हाथ में है और पिला नहीं सकते ।


ये बेकसी भी अजब बेकसी है दुनिया में

कोई सताए हमें हम सता नहीं सकते ।


कशिश वफ़ा की उन्हें खींच लाई आख़िरकार

ये था रक़ीब को दावा वे आ नहीं सकते ।


जो तू कहे तो शिकायत का ज़िक्र कम कर दें

मगर यक़ीं तेरे वादों पै ला नहीं सकते ।


चिराग़ क़ौम का रोशन है अर्श पर दिल के

इसे हवा के फ़रिश्ते बुझा नहीं सकते ।


बृज नारायण चकबस्त - brij naaraayan chakabast


Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे