केदारनाथ सिंह | Kedarnath Singh
केदारनाथ सिंह | Kedarnath Singh
केदारनाथ सिंह का जन्म चकिया (बलिया), उत्तर प्रदेश में ७ जुलाई १९३४ को हुआ। आप एम. ए., पी-एच. डी (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय) हैं।
सुखी आदमी
आज वह रोया
यह सोचते हुए कि रोना
कितना हास्यास्पद है
वह रोया
मौसम अच्छा था
धूप खिली हुई
सब ठीक-ठाक
सब दुरुस्त
बस खिड़की खोलते ही
सलाखों से दिख गया
ज़रा-सा आसमान
और वह रोया
फूटकर नहीं
जैसे जानवर रोता है माँद में
हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है | इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा Facebook, Whatsapp जैसे सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें | धन्यवाद !!!
www.poemgazalshayari.in
Comments
Post a Comment