चंद्रधर शर्मा गुलेरी | Chandradhar Sharma Guleri
चंद्रधर शर्मा गुलेरी | Chandradhar Sharma Guleri
गुलेरी जी अनेक भाषाओं के ज्ञाता थे। आप संस्कृत, पाली, प्राकृत, हिंदी, बांग्ला, अँग्रेज़ी, लैटिन और फ्रैंच आदि भाषाओं पर एकाधिकार रखते थे । गुलेरी जी जब केवल दस वर्ष के थे तो एक बार आपने संस्कृत में भाषण देकर भारत धर्म महामंडल के विद्वानों को आश्चर्य चकित कर दिया था ।
आपने सभी परीक्षाएँ प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की । बी.ए. की परीक्षा में भी सर्वप्रथम रहे ।
आपकी रुचि विज्ञान में थी, प्राचीन इतिहास और पुरातत्व आपका प्रिय विषय था ।
1904 से 1922 तक आपने अनेक महत्वपूर्ण संस्थानों में प्राध्यापक के पद पर कार्य किया ।
साहित्यिक विशेषताएँ - (पाठ के संदर्भ में विस्तार अपेक्षित है)
- समाज का यथार्थ चित्रण ।
- वर्जनात्मक, चित्रात्मक, विवरणात्मक शैलियों का प्रयोग
- आम बोलचाल की भाषा का प्रयोग, सजीव दृश्य चित्रण शैली।
निधन: 12 सितंबर 1922 को बनारस में गुलेरी जी का निधन हो गया।
हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है | इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा Facebook, Whatsapp जैसे सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें | धन्यवाद !!!
www.poemgazalshayari.in
Comments
Post a Comment