केदारनाथ अग्रवाल का जीवन-परिचय | Kedarnath Agarwal - Biography in Hindi

 केदारनाथ अग्रवाल का जीवन-परिचय  | Kedarnath Agarwal - Biography in Hindi


केदारनाथ अग्रवाल का जन्म 1 अप्रैल 1911 बाँदा जिले के कमासिन ग्राम में हुआ। जीविका से वकील श्री अग्रवाल छायावादी युग के मूर्धन्य प्रगतिवादी कवि थे। अनूठा शब्दचयन और भावाभिव्यक्ति में चित्रात्मकता इनकी विशेषता है।


'युग की गंगा', 'नींद के बादल', 'लोक और आलोक', 'फूल नहीं रंग बोलते हैं', 'आग का आईना', 'गुलमेहँदी', 'पंख और पतवार', 'हे मेरी तुम' और 'अपूर्वा' इनके मुख्य काव्य-संग्रह हैं। इनके कई निबंध-संग्रह भी प्रकाशित हैं। ये साहित्य अकादमी तथा 'सोवियत लैंड नेहरू' पुरस्कार से सम्मानित हुए।


वीरांगना

मैंने उसको

जब-जब देखा,

लोहा देखा।

लोहे जैसा

तपते देखा, गलते देखा, ढलते देखा

मैंने उसको

गोली जैसा चलते देखा।


केदारनाथ अग्रवाल

महाकवि रवीन्द्रनाथ के प्रति

महाकवि रवीन्द्रनाथ के प्रति

कवि! वह कविता जिसे छोड़ कर

चले गए तुम, अब वह सरिता

काट रही है प्रान्त-प्रान्त की

दुर्दम कुण्ठा--जड़ मति-कारा

मुक्त देश के नवोन्मेष के

जनमानस की होकर धारा।

काल जहाँ तक प्रवहमान है 


हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है | इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा Facebook, Whatsapp जैसे सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें | धन्यवाद  !!!


www.poemgazalshayari.in

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे