उपेन्द्रनाथ अश्क का जीवन परिचय | Upendranath Ashk Biography

 उपेन्द्रनाथ अश्क का जीवन परिचय | Upendranath Ashk Biography


उपेन्द्रनाथ का जन्म 14 दिसंबर, 1910 को जालंधर में हुआ। आपने लाहौर से कानून की परीक्षा उत्तीर्ण की। बाद में, स्कूल में अध्यापक हो गए। 1933 में साप्ताहिक 'भूचाल' का प्रकाशन आरंभ किया।


अश्कजी को अध्यापन, पत्रकारिता, वकालत, रंगमंच, रेडियो, प्रकाशन और स्वतंत्र लेखन का व्यापक अनुभव  था। 1936 में पहली पत्नी का निधन हो गया व 1941 में कौशल्याजी से दूसरा विवाह किया।


उर्दू में 'जुदाई की शाम का गीत', 'नवरत्न,' व 'औरत की फितरत' संग्रह प्रकाशित।


अश्कजी ने आठ नाटक, अनेक एकांकी, सात उपन्यास, दो सौ से भी अधिक कहानियां, अनेक संस्मरण लिखे। 


आपके उपन्यास 'सितारों के खेल', 'गिरती दीवारें', 'गर्म राख', 'पत्थर अल पत्थर', 'शहर में घूमता आईना', 'एक नन्ही कंदील', 'बड़ी-बड़ी आंखें' खासे चर्चित रहे।


उपेन्द्रनाथ अश्क | Upendranath Ashk


उसने मेरा हाथ देखा और सिर हिला दिया,

"इतनी भाव प्रवीणता

दुनिया में कैसे रहोगे!

इसपर अधिकार पाओ,

वरना

लगातार दुख दोगे

निरंतर दुख सहोगे!"


यह उधड़े मांस सा दमकता अहसास,

मै जानता हूँ, मेरी कमज़ोरी है

हल्की सी चोट इसे सिहरा देती है

एक टीस है, जो अन्तरतम तक दौड़ती चली जाती है

दिन का चैन और रातों की नींद उड़ा देती है!

पर यही अहसास मुझे ज़िन्दा रखे है,

यही तो मेरी शहज़ोरी है!

वरना मांस जब मर जाता है,

जब खाल मोटी होकर ढाल बन जाती है,

हल्का सा कचोका तो दूर, आदमी गहरे वार

बेशर्मी से हँसकर सह जाता है,

जब उसका हर आदर्श दुनिया के साथ

चलने की शर्त में ढल जाता है

जब सुख सुविधा और संपदा उसके पांव चूमते हैं

वह मज़े से खाता-पीता और सोता है

तब यही होता है: सिर्फ

कि वह मर जाता है!


वह जानता नहीं, लेकिन

अपने कंधों पर अपना शव

आप ढोता है।


- उपेन्द्रनाथ अश्क


हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है | इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा Facebook, Whatsapp जैसे सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें | धन्यवाद  !!!


www.poemgazalshayari.in

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे