चित्रा मुद्गल का जीवन परिचय | Biography Chitra Mudgil

 चित्रा मुद्गल का जीवन परिचय | Biography Chitra Mudgil


आधुनिक हिंदी कथा-साहित्य की बहुचर्चित लेखिका चित्रा मुद्गल का जन्म 10 सितंबर 1944 को  चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा पैतृक गांव उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में स्थित निहाली खेड़ा और उच्च शिक्षा मुंबई विश्वविद्यालय में हुई।


चित्रा जी पहली कहानी स्त्री-पुरुष संबंधों पर थी जो 1955 में प्रकाशित हुई। उनके अब तक तेरह कहानी संग्रह, तीन उपन्यास, तीन बाल उपन्यास, चार बाल कथा संग्रह, पांच संपादित पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। बहुचर्चित उपन्यास 'आवां' के लिए उन्हें व्यास सम्मान से नवाजा जा चुका है।


विधाएँ : उपन्यास, कहानी, नाटक, लघुकथा, लेख


मुख्य कृतियाँ


उपन्यास : एक जमीन अपनी, आवां, गिलिगडु

कहानी संग्रह : भूख, जहर ठहरा हुआ, लाक्षागृह, अपनी वापसी, इस हमाम में, ग्यारह लंबी कहानियाँ, जिनावर, लपटें, जगदंबा बाबू गाँव आ रहे हैं, मामला आगे बढ़ेगा अभी, केंचुल, आदि-अनादि

लघुकला संकलन : बयान

कथात्मक रिपोर्ताज : तहकानों मे बंद

लेख : बयार उनकी मुठ्ठी में

बाल उपन्यास : जीवक, माधवी कन्नगी, मणिमेख

नवसाक्षरों के लिए : जंगल

बालकथा संग्रह : दूर के ढोल, सूझ बूझ, देश-देश की लोक कथाएँ

नाट्य रूपांतर : पंच परमेश्वर तथा अन्य नाटक, सद्गगति तथा अन्य नाटक, बूढ़ी काकी तथा अन्य नाटक


सम्मान


व्यास सम्मान, इंदु शर्मा कथा सम्मान, साहित्य भूषण, वीर सिंह देव सम्मान


हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है | इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा Facebook, Whatsapp जैसे सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें | धन्यवाद  !!!


www.poemgazalshayari.in

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे