प्रकाश मनु का जीवन-परिचय | Prakash Manu Biography

 प्रकाश मनु का जीवन-परिचय | Prakash Manu Biography


प्रकाश मनु का जन्म 12 मई, 1950 को शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ। प्रकाश मनु बाल-साहित्य के सुपरिचित हस्ताक्षर माने जाते हैं। आपने बच्चों के लिए ढेरों पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें ‘एक था ठुनठुनिया', ‘गोलू भागा घर से' (बाल उपन्यास), ‘भुलक्कड़ पापा', 'मैं जीत गया पापा', 'तेनालीराम के चतुराई के किस्से', ‘लो चला पेड़ आकाश में', ‘इक्यावन बाल कहानियां', ‘चिन-चिन चूँ' बाल कहानियां), ‘हाथी का जूता', ‘इक्यावन बाल कविताएँ', ‘बच्चों की एक सौ एक कविताएँ' (बाल कविताएँ) पुस्तकें उल्लेखनीय हैं।


आपने ‘हिन्दी बाल कविता का इतिहास' लिखा है और आजकल 'बाल साहित्य का इतिहास' लिखने में व्यस्त हैं।


बच्चों के अतिरिक्त सामान्य पाठक-वर्ग के लिए लिखे गए आपके उपन्यास ‘यह जो दिल्ली है', ‘कथा सर्कस' तथा ‘पापा के जाने के बाद' भी प्रसिद्ध हैं।


आपको कविता-संग्रह ‘छूटता हुआ घर' पर प्रथम गिरिजाकुमार माथुर स्मृति पुरस्कार प्राप्त हुआ। हिन्दी अकादमी के ‘साहित्यकार' सम्मान से भी सम्मानित हुए। प्रकाश मनु बच्चों की लोकप्रिय पत्रिका ‘नन्दन' के साथ लगभग 25 वर्षों तक जुड़े रहे।


हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है | इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा Facebook, Whatsapp जैसे सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें | धन्यवाद  !!!


www.poemgazalshayari.in

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे