बलराम अग्रवाल का परिचय | Balram Agrawal Biography Hindi

 बलराम अग्रवाल का  परिचय | Balram Agrawal Biography Hindi


प्रसिद्ध साहित्यकार बलराम अग्रवाल का जन्म 26 नवंबर 1952 को बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में हुआ। आप विभिन्न विधाओं में सृजन करते हैं जिनमें लघुकथा, कहानी, कविता, बाल एकांकी व आलोचना सम्मिलित हैं।


ज़हर की जड़ें


दफ़्तर से लौटकर मैं अभी खाना खाने के लिए बैठा ही था कि डॉली ने रोना शुरू कर दिया।

"अरे-अरे-अरे, किसने मारा हमारी बेटी को?" उसे दुलारते हुए मैंने पूछा।

"डैडी, हमें स्कूटर चाहिए।" सुबकते हुए ही वह बोली।

"लेकिन तुम्हारे पास तो पहले ही बहुत खिलौने है!"

इस पर उसकी हिचकियाँ बँध गईं। बोली,"मेरी गुड़िया को बचा लो डैडी!"

"बात क्या है?" मैंने दुलारपूर्वक पूछा।

"पिंकी ने पहले तो अपने गुड्डे के साथ हमारी गुड़िया की शादी करके हमसे हमारी गुड़िया छीन ली..." डॉली ने जोरों से सुबकते हुए बताया,"अब कहती है-दहेज में स्कूटर दो, वरना आग लगा दूँगी गुड़िया को।...गुड़िया को बचा लो डैडी...हमें स्कूटर दिला दो।"

डॉली की सुबकियाँ धीरे-धीरे तेज होती गईं और शब्द उसकी हिचकियों में डूबते चले गए।


हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है | इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा Facebook, Whatsapp जैसे सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें | धन्यवाद  !!!


www.poemgazalshayari.in

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे