केदारनाथ सिंह | Biography Kedarnath Singh

केदारनाथ सिंह का जीवन परिचय 

समकालीन वरिष्ठ कवि केदारनाथ सिंह का चकिया, बलिया (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। आपकी जन्मतिथि को लेकर मतभेद हैं। अनेक स्थानों पर आपकी जन्मतिथि 7 जुलाई 1934 दी गई है तो 'तीसरा सप्तक'में नवंबर 1932 दी गई है। आपकी आरंभिक शिक्षा गाँव में हुई। आपने हाई स्कूल से एम० ए० तक की शिक्षा वाराणसी में पाई।

आपने 'पाल एलुअर' की प्रसिद्ध कविता ‘स्वतंत्रता' का अनुवाद किया। आपका पहला कविता-संग्रह 1960 में प्रकाशित हुआ। आप 1960 में प्रकाशित 'तीसरा सप्तक' के सहयोगी कवियों में से एक हैं।

आपने उदय प्रताप कॉलेज, वाराणसी में अध्यापन किया। उसके पश्चात सेण्ट एंड्रूस कॉलेज, गोरखपुर, उदित नारायण कॉलेज, पडरौना, गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली में रहे।

हिन्दी साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए आपको मैथिलीशरण गुप्त सम्मान (मध्यप्रदेश), कुमारन आशान पुरस्कार (केरल), दिनकर पुरस्कार (बिहार), जीवन भारती सम्मान (उड़ीसा), साहित्य अकादमी पुरस्कार, व्यास सम्मान व ज्ञानपीठ सम्मान प्रदान किए गए।

रचनाएँ :

कविता संग्रह- ‘अभी बिल्कुल अभी', 'जमीन पक रही है', 'यहाँ से देखो', 'अकाल में सारस', 'उत्तर कबीर और अन्य कविताएँ', ‘बाघ' व 'तालस्ताय और साइकिल'।

शोध और आलोचना- ‘कल्पना और छायावाद', आधुनिक हिन्दी कविता में बिम्बविधान', 'मेरे समय के शब्द' व मेरे साक्षात्कार।

संपादन-'हमारी पीढ़ी', 'साखी' (दोनों अनियतकालीन पत्रिका), ताना-बाना (आधुनिक भारतीय कविता से एक चयन), समकालीन रूसी कविताएँ व कविता दशक।

निधन:

 19 मार्च 2018 को दिल्ली में आपका निधन हो गया।


हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है | इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा Facebook, Whatsapp जैसे सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें | धन्यवाद  !!!


www.poemgazalshayari.in

Comments

  1. आपने अपनी साइट पर बिना अनुमति के न्यूज़ीलैंड से प्रकाशित ऑनलाइन पत्रिका 'भारत-दर्शन' की सामग्री प्रकाशित की है। आपको निजी तौर पर लिखा जा चुका है और अभी भी आपने यह सामग्री नहीं हटाई। हमें बड़ा खेद है कि हमें अब आधिकारिक तौर पर कदम उठाना होगा।

    मूल स्रोत: https://www.bharatdarshan.co.nz

    ReplyDelete

Post a Comment