नेहा और अंकुर

  नेहा और अंकुर


कहानियां किसी भाषा, बोली या ज़ुबाँ की नहीं होती, कहानियां बस होती हैं, और वो सभी के लिए होती हैं। ये मानना है नेहा और अंकुर का जो 'रानी केतकी' नाम के एक यू ट्यूब चैनल (YouTube Channel) के ज़रिए हिंदुस्तानी कहानियों के खजाने में से कुछ बेशकीमती मोती सबके सामने लाना चाहते हैं। ये दोनों न सिर्फ जीवन के, बल्कि किस्से-कहानियों की दुनिया के भी साथी हैं। साहित्य की अनमोल धरोहर, कालजयी रचनाओं को चुन उन पर छोटी-छोटी फिल्में बनाने का एक प्रोजेक्ट दोनों ने मिल कर शुरू किया है।


इनका उद्देश्य, हिंदी उर्दू की बेहतरीन कहानियों को उन लोगों तक पहुँचाना है, जो साहित्य में रुचि तो रखते हैं, परन्तु जीवन की भागदौड़ में इसके लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाते। इन्ही के माध्यम से ये अपने युवा मित्रों का भी, इन किस्सों-कहानियों से परिचय करवाना चाहते हैं, जो हिंदी पढ़ने में भले ही उतने दक्ष न हों, पर इनमें रुचि अवश्य रखते हैं।

पेशे से अंकुर एक कैंसर स्पेशलिस्ट हैं व नेहा कई वर्षों से यूनाइटेड नेशंस के साथ जुड़ी हुई हैं।

नए लोगों से मिलने, कुछ नए किस्से, नई दास्तानें शुरू करने को ये हमेशा तत्पर हैं!


 हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है | इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा Facebook, Whatsapp जैसे सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें | धन्यवाद  !!!


www.poemgazalshayari.in


Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे