डॉ विवेकानंद शर्मा का जीवन परिचय | Dr Vivekanand Sharma

 डॉ विवेकानंद शर्मा का जीवन परिचय | Dr Vivekanand Sharma


डॉ विवेकानंद शर्मा का जन्म 1939 में फीज़ी मे हुआ था। आपका नाम फीज़ी के प्रमुख हिंदी साहित्यकारों में सम्मिलित है।


आपकी उच्च शिक्षा भारत में हुई। आपने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.ए (आनर्स) तथा एम. ए (हिंदी) किया। सरदार पटेल विश्वविद्यालय, आनन्द, गुजरात से 'फीज़ी को तुलसीदास की सांस्कृतिक देन' विषय पर पी-एच.डी की।


आप फीज़ी की 'यूनीवर्सिटी ऑव द साउथ पैसेफिक' में व्याख्याता रहे।


आप फीज़ी के सांसद रहे व 'युवा एवं क्रीड़ा मंत्री' भी रहे।


फीज़ी से प्रकाशित प्रशांत समाचार, जागृति, सनातन-सन्देश, संस्कृति इत्यादि विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं का संपादन किया।


साहित्यिक कृतियाँ: 

आपने विभिन्न विषयों में लेखन किया। आपकी प्रकाशित कृतियाँ निम्नलिखित हैं: 'प्रशांत की लहरें', 'सरल हिन्दी व्याकरण', 'जब मानवता कराह उठी', 'फीजी में सनातन धर्म : सौ साल', विश्वकोश : भारतीय संस्कृति', 'अनजान क्षितिज की ओर'।


निधन: 

9 सितंबर 2006 को ऑस्ट्रेलिया में आपका निधन हो गया।


हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है | इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा Facebook, Whatsapp जैसे सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें | धन्यवाद  !!!


www.poemgazalshayari.in

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे