कैलाश बुधवार का जीवन परिचय | Kailash Budhwar Biography in Hindi
कैलाश बुधवार का जीवन परिचय | Kailash Budhwar Biography in Hindi
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के स्नातक कैलाश बुधवार बी.बी.सी. वर्ल्ड सर्विस में हिंदी और तमिल अनुष्ठानों के एकमात्र ऐसे भारतीय संचालक रहे हैं, जिन्होंने 1970 से 1992 तक विश्व प्रसारण के सभी उत्तरदायित्व सँभाले।
बीबीसी द्वारा लंदन आमंत्रित किए जाने तक जो राह कैलाश बुधवार पार करते हुए आए उसमें प्रसारण, अभिनय और लेखन की अलग-अलग सीढ़ियाँ थी।
कॉलेज के दिनों में आपने लेखन, संभाषण और अभिनय के क्षेत्र में अनेक पारितोषिक प्राप्त किए और साथ ही सर्वांगीण प्रतिभा सम्पन्न छात्र की उपाधि से भी सम्मानित हुए। आगरा कॉलेज के जयंती समारोह में राष्ट्रपति के हाथों विजय शील्ड मिली। और उसी वर्ष परीक्षा में सर्वोच्च अंक आने पर वजीफा भी मिला।
लंदन की कई प्रतिष्ठित अकादमी, सोसायटी और एसोसिएशंस ने उन्हें अपनी कार्यकारिणी का आजीवन सदस्य या फैलो बनाया है और अंतर्राष्ट्रीय मंचों, गोष्ठियों और केन्द्रों पर भारत विशेषज्ञ व्याख्याता के रूप में आप अपने देश से रात-दिन सीधे जुड़े रहते हैं। हाल ही में हिंदी समिति यू.के ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में उनकी हिन्दी की विशेष सेवा के लिए सम्मानित किया।
हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है | इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा Facebook, Whatsapp जैसे सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें | धन्यवाद !!!
www.poemgazalshayari.in
Comments
Post a Comment