सुषम बेदी का जीवन परिचय | सुषम बेदी | Susham Bedi Biography in Hindi

सुषम बेदी का जीवन परिचय | सुषम बेदी | Susham Bedi Biography in Hindi


सुषम बेदी का जन्म 1 जुलाई 1945 को फ़ीरोज़पुर, पंजाब में हुआ था।

सुषम बेदी हिंदी की कथाकार और उपन्यासकार हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली और पंजाब में हासिल की। सुषम बेदी की पहली कहानी 1978 में साहित्यिक पत्रिका 'कहानी' में प्रकाशित हुई थी। 1984 से उनकी रचनाएँ नियमित रूप से छपती रही हैं। उनकी रचनाओं में भारतीय और पश्चिमी संस्कृति के बीच झूलते प्रवासी भारतीयों के मानसिक आन्दोलन का सुन्दर चित्रण होता है। रंगमंच, आकाशवाणी और दूरदर्शन की जानी-पहचानी शख्सियत सुषम बेदी 1979 में अमेरिका चली गयीं। वहीं रहकर अध्यापन से जुड़ी सुषम बेदी की अनेक रचनाओं का अंग्रेज़ी और उर्दू में भी अनुवाद हुआ है।


प्रमुख कृतियाँ :


उपन्यास :

'हवन', 'लौटना', 'नव भूम की रसकथा', 'गाथा अमरबेल की', 'कतरा-दर-क़तरा', 'इतर', 'मैंने नाता तोड़ा' तथा 'मोर्चे'


कहानी संग्रह :

'चिड़िया और चील', 'सुषम बेदी की यादगार कहानियाँ' तथा 'तीसरी आँख'


शोध ग्रन्थ :

'हिन्दी नाट्य प्रयोग के सन्दर्भ में'. 'हिन्दी भाषा का भूमण्डलीकरण तथा आरोह-अवरोह'


सम्प्रति : कोलम्बिया विश्वविद्यालय, न्यू यॉर्क में हिंदी भाषा और साहित्य की प्रोफ़ेसर रहीं।


निधन : 20 मार्च 2020 को आपका निधन हो गया।


हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है | इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा Facebook, Whatsapp जैसे सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें | धन्यवाद  !!!


www.poemgazalshayari.in

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे