Sadgi To Hamari Zara Dhekhiye Hindi Lyrics - Nusrat Fateh Ali Khan

 Sadgi To Hamari Zara Dhekhiye Hindi Lyrics - Nusrat Fateh Ali Khan


सादगी तो हमारी जरा देखिये, एतबार आपके वादे पे कर लिया |

बात तो शीर्फ एक रात की थी मगर, इंतज़ार आपका उम्रभर कर लिया ||


इश्क में उलझने पहले ही कम न थी, और पैगामे आ-दर्दे-सर कर लिया |

लोग डरते हे कातिल की परछाईं से, हमने कातिल के दिल में भी घर कर लिया ||


जिक्र इक बेवफ़ा और सितम ग़र का था, आपका ऐसी बातों से क्या वास्ता ||

आप तो बेवफा और सितमगर नहीं, आपने किस लिए मुह उधर कर लिया ||


जिंदगी भर के शिकवे-गिले थे बहुत , वक़्त इतना कहाँ था कि दोहराते हम  |

इक हिचकी में कह डाली सब दास्तान, हमने किस्से को यूँ मुख़्तसर कर लिया ||


बेकरारी मिलेगी मिटेगा सुकून, चैन छिन जायेगा नीद उड़ जायेगी |

अपना अंजाम सब हमको मालूम था, आपसे दिल का सौदा मगर कर लिया ||


जिंदगी के सफ़र में बहुत दूर तक, जब कोई दोस्त आया न हमको नज़र |

हमने घबरा के तन्हाइयो से ऐ “सबा”, इक दुश्मन को खुद हमसफ़र कर लिया ||


सादगी तो हमारी जरा देखिये, एतबार आपके वादे पे कर लिया …..


हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के लिए हम आपका आभार व्यक्त करते है | इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा Facebook, Whatsapp जैसे सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करें | धन्यवाद  !!!


www.poemgazalshayari.in

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे