तेरा चेहरा कितना सुहाना लगता है | Tera chehara kitana suhana lagata hai | Poemgazalshayari

 तेरा चेहरा कितना सुहाना लगता है

तेरे आगे चाँद पुराना लगता है


तिरछे तिरछे तीर नज़र के लगते हैं

सीधा सीधा दिल पे निशाना लगता है


आग का क्या है पल दो पल में लगती है

बुझते बुझते एक ज़माना लगता है


सच तो ये है फूल का दिल भी छलनी है

हंसता चेहरा एक बहाना लगता है


माशूक का बुढ़ापा लज्ज़त दिला रहा है

अंगूर का मज़ा अब किशमिश में आ रहा है


Movie/Album: यूनिक (1996)

Music By: जगजीत सिंह

Lyrics By: कैफ भोपाली

Performed By: जगजीत सिंह

Comments

Popular posts from this blog

Music Distribution क्या है? Music Distribution कैसे किया जाता है? Free और Paid Music Distribution Platforms की पूरी जानकारी

गैस की कमी में खाना बनाने के 20+ स्मार्ट तरीके | Complete Guide for Smart Cooking Article Ambika Rahee

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) – पूरा प्रोसेस, ट्रेनिंग, टूल्स और फायदे